Search

 
 
 

Jamshedpur News: धोलाबेड़ा में एक साल से जल मीनार खराब, पेयजल के लिए तरस रहे ग्रामीण

Jamshedpur News: ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या की सूचना और मरम्मत की गुहार कई बार संबंधित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लगाई जा चुकी है. लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब तक इसकी मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
 
जलमीनार खराब, पेयजल का संकट

Himangshu karan

Jamshedpur News: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मुटुरखाम पंचायत स्थित धोलाबेड़ा गांव में आंगनवाड़ी केंद्र के समीप लाखों की लागत से स्थापित जल मीनार पिछले एक वर्ष से पूरी तरह ठप पड़ी है. जिससे ग्रामीणों को भीषण पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. वहीं पानी की बूंद-बूंद के लिए महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को रोजाना कड़कती धूप व बरसात में दूर-दराज के इलाकों से भारी मशक्कत कर पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है.


इसे भी पढ़ें:

 
ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या की सूचना और मरम्मत की गुहार कई बार संबंधित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लगाई जा चुकी है. लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब तक इसकी मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही