Search

 
 
 

Jamshedpur News: जेम्को बाजार में युवक पर हमला, धारदार हथियार और लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को बाजार में शनिवार की रात एक युवक पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया. इस घटना में मछुआ बस्ती निवासी कृष्णा मछुआ गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.
 
  • घायल युवक कृष्णा एक हत्या के मामले में जेल में बंद था और करीब चार महीने पहले जमानत पर रिहा हुआ था.

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को बाजार में शनिवार की रात एक युवक पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया. इस घटना में मछुआ बस्ती निवासी कृष्णा मछुआ गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार कृष्णा शनिवार की रात जेम्को बाजार में नाश्ता करने गया था. इसी दौरान करीब 20 से 25 लोग वहां पहुंचे और उस पर अचानक हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने धारदार हथियारों के साथ लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया. हमले में कृष्णा गंभीर रूप से जख्मी हो गया और बाजार में अफरा-तफरी मच गई.

 

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर कृष्णा को हमलावरों के चंगुल से बचाया. लोगों की भीड़ जुटती देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. इसके बाद घायल युवक को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

 

परिजनों ने बताया कि कृष्णा एक हत्या के मामले में जेल में बंद था और करीब चार महीने पहले जमानत पर रिहा हुआ था. जेल से बाहर आने के बाद वह अपने गांव में रह रहा था. कोर्ट में सुनवाई की तारीख होने के कारण वह शुक्रवार शाम को जमशेदपुर आया था. शनिवार को बाजार जाने के दौरान उस पर हमला कर दिया गया.

 

परिजनों का आरोप है कि कृष्णा का कुछ पड़ोसियों के साथ पुराना विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया. उनका कहना है कि पड़ोस के एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही