Search

 
 
 

Jamshedpur News: युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सुशील कुमार के रुप में हुई है.
 

Jamshedpur: कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सुशील कुमार के रुप में हुई है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

 

एक महीने से शराब दुकान में कर रहा था काम


सुशील कुमार बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर का रहने वाला था और पिछले एक महीने से भाटिया बस्ती की एक शराब दुकान में काम कर रहा था. दुकान के मैनेजर अनुज कुमार ने बताया कि सुशील एक महीने से दुकान में कार्यरत था और उसकी मौत की खबर सुनकर सभी दंग रह गए.

 

पुलिस ने शुरू की जांच


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. थाना के एएसआई रामदेव ने बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और युवक के परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

 

फिलहाल, सुशील की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों की पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है. पुलिस की जांच जारी है और जल्द ही घटना के बारे में और जानकारी मिलेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही