Search

 
 
 

Jamshedpur News : शादी से एक दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत, खुशियां मातम में बदलीं

घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि अजहर की शादी हादसे के अगले ही दिन होने वाली थी. घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. रिश्तेदारों का आना-जाना भी शुरू हो गया था. लेकिन अचानक आई इस दुखद खबर ने पूरे परिवार की खुशियां छीन ली.
 

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के हल्दीपोखर में हुए सड़क हादसे में आजाद बस्ती निवासी अजहर अंसारी (28 वर्ष) घायल हो गए थे. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिवार की शिकायत पर हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, 7 जून को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी थी. इस हादसे में टेंपो चालक समेत कई लोग घायल हो गए थे. अजहर अंसारी भी टेंपो में सवार थे और गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. सभी घायलों को पहले एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अजहर अंसारी व टेंपो चालक को टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान अजहर अंसारी की शुक्रवार की देर रात मौत हो गई.


इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि अजहर की शादी हादसे के अगले ही दिन होने वाली थी. घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. रिश्तेदारों का आना-जाना भी शुरू हो गया था. लेकिन अचानक आई इस दुखद खबर ने पूरे परिवार की खुशियां छीन ली.

 

अजहर अपने भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों का बड़ा हिस्सा संभालता था. उसकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही