Search

 
 
 

Jamshedpur News : बागबेड़ा में प्रेम प्रसंग के विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

जमशेदपुर के बागबेड़ा में प्रेम प्रसंग के विवाद में हुए हमले में एक युवक आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था. वह 29 जुलाई को बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 स्थित एक मकान में  घायल अवस्था में मिला था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा में प्रेम प्रसंग के विवाद में हुए हमले में एक युवक आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था. वह 29 जुलाई को बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 स्थित एक मकान में  घायल अवस्था में मिला था. परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के रूबन मेमोरियल अस्पताल ले गए थे. वहां इलाज के दौरान आशीष की मौत हो गई.

 


29 जुलाई की सुबह बागबेड़ा के एक मकान से शोर सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस को आशीष घर के अंदर बेहोशी की हालत में मिला था. पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया. बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे पटना के रूबन मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया था. 


मेडिकल रिपोर्ट में कई जगह गंभीर चोटों का जिक्र

रूबन मेमोरियल अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में आशीष के शरीर पर कई जगल गंभीर चोटों का जिक्र है. रिपोर्ट में पेल्विक हड्डियों में फ्रैक्चर के अलावा फेफड़ों से जुड़ी गंभीर परेशानी, संक्रमण, किडनी प्रभावित होने और प्लेटलेट्स कम होने जैसी स्थितियां दर्ज हैं. मौत के वास्तविक कारण और घटना की परिस्थितियों को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है.


युवती के साथ डेढ़ साल से था प्रेम संबंध

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशीष का बागबेड़ा की एक युवती से करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध था. बताया गया है कि युवती के कहने पर आशीष उसके साथ रह रहा था. इसी दौरान आशीष के कुछ समय के लिए बाहर जाने के बाद युवती पर कमरे से दो लाख रुपये नकद, स्कूटी और अन्य सामान लेकर चले जाने का आरोप लगाया गया था. बाद में युवती के फोन करने पर आशीष दोबारा जमशेदपुर आया था. युवती के पिता को पुलिस पहले की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. आशीष के परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही