Search

 
 
 

Jamshedpur : एनएचआरसी व रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने किया मानवाधिकार पर जागरूक

 
  • विद्यार्थियों के बीच अवेयरनेस प्रोग्राम और इंटरेक्शन सेशन का आयोजन
Jamshedpur (Sunil Pandey) : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली और रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मानवाधिकार विषय पर जागरुकता कार्यक्रम और इंटरेक्शन सेशन का आयोजन संस्थान परिसर में किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आयोग की स्पेशल रेपोटियर सुचित्रा सिन्हा उपस्थित थीं. उनके साथ कोल्हान विश्वविद्यालय के नोडल ऑफिसर डॉक्टर प्रभात कुमार सिंह भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. सुचित्रा सिन्हा ने कहा कि मानवाधिकार को जानना और समझना आवश्यक है तभी हम स्वयं भी सुरक्षित रह सकते हैं और दूसरों की भी सुरक्षा कर सकते हैं. आसपास का वातावरण सुरक्षित तभी हो सकता है जब हम मानवाधिकार के प्रति जागरूक रहें और इसका उल्लंघन न होने दें. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-meeting-held-between-strong-united-front-and-guava-management/">Kiriburu

  : सशक्त संयुक्त मोर्चा व गुवा प्रबंधन के बीच हुई बैठक
इस दौरान प्रश्न-उत्तर सेशन में स्पेशल रेपोटियर ने छात्रों के सवालों का जवाब दिया. इससे पहले महाविद्यालय के चेयरमैन रामबचन ने डॉ. सुचित्रा सिन्हा को एवं डॉ. प्रभात कुमार सिंह को असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भूपेश चंद ने पुष्प गुच्छ, उत्तरीय और प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया. कार्यक्रम में रूमकी दीक्षित, गोपाल दास, जूही प्रिया, कुशमंडी राज, विजय कुमार, आशीष कुमार, रीता तंतुबाई, सुदीप्ति प्रधान, अलीशा प्रधान, लालटू मंडल, संजय गोप, असिस्टेंट प्रोफेसर मोनीषा संतरा , असिस्टेंट लेक्चरर बसंती तियु और शिल्पा कुमारी ने भी मानवाधिकार से संबंधित समस्या के बारे में बात की और जानकारी ली. इस वैचारिक सत्र का संचालन प्रिंसिपल डॉ. कल्याणी कबीर ने किया. असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर गंगा भोल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. इसे भी पढ़ें :  चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-information-about-112-qr-given-to-students-and-teachers/">चाईबासा

: छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को 112 क्यूआर के बारे में दी गयी जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही