Search

जमशेदपुर : एसडीएम के आदेश पर जुगसलाई में रात्रिकालीन सफाई शुरु

Jamshedpur (Sunil Pandey) : एसडीएम पीयूष सिन्हा के आदेश से जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र मे रात्रिकालीन साफ-सफाई व्यवस्था शुरु की गई है. इसके तहत रात में सड़क, चौक-चौराहा एवं अन्य जगहों पर सफाईकर्मी सफाई कर रहे हैं तथा कचरे का उठाव कर रहे हैं. इस क्रम में शुक्रवार को बाबू वीर कुंवर सिंह चौक, स्टेशन रोड, प्रदीप मिश्रा चौक, सुनील महतो चौक, चाईबासा बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया. जुगसलाई नगर परिषद ने शहर को स्वच्छ एवं साफ बनाने के संकल्प के साथ लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों, आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व संस्थानों, होटलों,रेस्तरां, दुकानों, फल दुकानों सब्जी दुकानों, वेंडर, ठेला खोमचा आदि में हरा एवं नीला दो डस्टबिन रखें एवं कूड़े का स्रोत पृथक्करण कर गीला कूड़ा हारा डस्टबिन में एवं सूखा कूड़ा नीला में एकत्रित करें.  घर-घर से अपशिष्ठ संग्रहण वाहन के क्रमशः हरा एवम नीला कंपार्टमेंट में ही दे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-life-imprisonment-to-dhanraj-in-srihari-murder-case/">जमशेदपुर

: श्रीहरि हत्याकांड में धनराज को उम्रकैद

खुले में मल-मूत्र का त्याग करना दंडनीय अपराध

जुगसलाई नगर परिषद ने क्षेत्र के नागरिकों से कहा है कि खुले में शौच करना, पेशाब करना, कूड़े को किसी भी दशा में यत्र तत्र, नदी, नाला/नाली, सड़क अथवा खुले स्थान में फेंकना, कूड़े को जलाना, कूड़े का स्रोत पृथक्करण नही करना, गोबर को नाली में बहाना अथवा सार्वजनिक स्थलों में फेंकना, आम रास्ता एवं सरकारी जमीन में अतिक्रमण करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है. ऐसा करते हुए पाए जाने पर नगरपालिका अधिनियम सुसंगत धाराओं के तहत दण्ड स्वरूप जुर्माना वसूलते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-day-yoga-training-camp-for-government-teachers-and-teachers-started-from-january-28/">जमशेदपुर

: सरकारी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के लिए पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 28 जनवरी से
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp