Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नीलांचल वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन को पत्र सौंपकर मान्यता देने की मांग की

Jamshedpur (Sunil Pandey) : नीलांचल वर्कर्स यूनियन (निबंधन संख्या 136/2007) की नव पुनर्गठित कमिटी ने कंपनी प्रबंधन को पत्र सौंपकर यूनियन को मान्यता प्रदान करने की मांग की. यूनियन के अध्यक्ष राम हांसदा एवं महामंत्री तपन मंडल के हस्ताक्षरयुक्त पत्र में मजदूर नेता राकेश्वर पांडे की नेतृत्ववाली यूनियन की मान्यता समाप्त करने की मांग की गई. राम हांसदा ने बताया कि इस संबंध में कंपनी नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड, रतनपुर कांड्रा, प्रबंधन को कई दफे पत्र सौंपा गया. लेकिन प्रबंधन इस मामले में कोई निर्णय नहीं ले रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-laptop-theft-by-entering-the-house-in-sonari-accused-arrested-open-in-google-translate-feedback-google-translatehttps-translate-google-co-in-googles-free-service-instantly/">जमशेदपुर

: सोनारी में घर में घुसकर लैपटॉप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

कंपनी प्रबंधन का व्यवहार असंवैधानिक एवं पक्षपातपूर्ण

नीलांचल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने संयुक्त रुप से कहा कि यूनियन की ओर से प्रबंधन को इस संबंध में कई बार पत्राचार किया गया. लेकिन कंपनी प्रबंधन की ओर से इस संबंध में अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया. दोनों ने कहा कि कंपनी प्रबंधन का यह व्यवहार असंवैधानिक एवं पक्षपातपूर्ण है. ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी प्रबंधन स्वयं मजदूरों का प्रतिनिधित्व कर रही है. कंपनी प्रबंधन का यह व्यवहार बहुमत प्राप्त यूनियन के साथ छल एवं अन्याय है. यह असंवैधानिक एवं पक्षपातपूर्ण कृत अनुचित श्रमव्यवहार की श्रेणी में आता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-only-experiments-were-done-in-the-education-sector-in-73-years-new-education-policy-will-open-new-doors-of-development-ramesh-bais/">जमशेदपुर

: 73 वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में केवल प्रयोग किए गए, नई शिक्षा नीति विकास के नए द्वार खोलेगी- रमेश बैस

21 जुलाई से आंदोलन की चेतावनी

नीलांचल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने कहा कि कंपनी के कामगारों का समर्थन उनकी यूनियन के साथ है. जिसके कारण राकेश्वर पांडे के नेतृत्ववाली यूनियन अल्पमत में है. उक्त यूनियन की मान्यता अविलंब अगर खारिज नहीं किया जाता है तो, 21 जुलाई से यूनियन सभी कामगारों के साथ नियमित रुप से आंदोलन करने को विवश होगी.  जिसकी सारी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी. कंपनी प्रबंधन को सौंपे गए पत्र की प्रतिलिपि आदिवासी कल्याण मंत्री चंपाई सोरेन, उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, उप-श्रमायुक्त जमशेदपुर, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, कांड्रा, सचिव, झारखण्ड जनतांत्रिक महासभा को भी दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-mla-got-the-carriage-colony-cleaned-near-the-hari-mandir-the-garbage-accumulated-over-the-years/">जमशेदपुर

: विधायक ने साफ करवाया कैरेज कॉलोनी हरि मंदिर के समीप वर्षों से जमा कचरा
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही