Search

 
 
 

Jamshedpur : ट्रेनी महिला डॉक्टर रेप-मर्डर के विरोध में नौ रोटरी क्लबों का प्रदर्शन

 
  • सरकार से ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई ज्यादती और हत्या के विरोध में मंगलवार को कोल्हान क्षेत्र के नौ रोटरी क्लबों ने साकची में रैली निकाली. साथ ही जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात की और सरकार से ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर रोटरी सदस्यों ने महिलाओं, खासकर मेडिकल प्रोफेशनल्स के खिलाफ होने वाले अपराधों पर चिंता व्यक्त की और सरकार से अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा बढ़ाने और उनके लिए विशेष सुविधाएं प्रदान करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-preparations-for-jharkhand-chief-minister-mainiyan-samman-yojana-program-completed/">Adityapur

: “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” कार्यक्रम की तैयारी पूरी
डीसी अनन्य मित्तल ने उनकी चिंताओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. रैली में जमशेदपुर पश्चिम, जमशेदपुर ग्रीन, चाईबासा रोटरी क्लब, जमशेदपुर रोटरी क्लब मेन, जमशेदपुर दलमा रोटरी क्लब, जमशेदपुर मिड टाउन, रोटरी क्लब जमशेदपुर फेमिना, रोटरी क्लब जमशेदपुर स्टील सिटी और रोटरी क्लब जमशेदपुर ईस्ट के सदस्य शामिल थे. रोटरी क्लबों ने डॉक्टरों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों को रोकने के लिए अपने मांग के प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही