Search

 
 
 

जमशेदपुर : निराला कट्टर राष्ट्रवादी एवं सनातनी धार्मिक व्यक्ति थे : प्रसेनजित तिवारी

 

Jamshedpur (Anand Mishra) : साहित्य समिति, तुलसी भवन कि ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक `काव्य कलश` सह हिन्दी कविता के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक जानेमाने कट्टर राष्ट्रवादी एवं धार्मिक कवि सूर्यकान्त त्रिपाठी  `निराला` की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी ने की. स्वागत भाषण तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी ने किया. इस क्रम में उन्होंने महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कट्टर राष्ट्रवादी एवं सनातनी धार्मिक व्यक्ति बताया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की गई. रीना सिन्हा ने सरस्वती वंदना की. सुरेश चन्द्र झा ने साहित्यकार सूर्यकान्त त्रिपाठी `निराला` का साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया.

इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/political-use-of-ed-and-cbi-is-a-blow-to-democracy-mithilesh-thakur/">ईडी

और सीबीआई का राजनीतिक इस्तेमाल लोकतंत्र पर आघात : मिथिलेश ठाकुर

कार्यक्रम के अगले चरण में `काव्य कलश` के अन्तर्गत शहर के 31 नामचीन कवियों ने स्वरचित काव्य पाठ किया. इनमें माधवी उपाध्यय, बिन्दु सिंह, हरिहर राय चौहान, पूनम महानन्द, डाॅ उदय प्रताप `हयात`, यमुना तिवारी `व्यथित`, माधुरी मिश्रा, सविता सिंह `मीरा`, शीतल दूबे, जितेश तिवारी, शिव नन्दन सिंह, लक्ष्मी सिंह `रुबि`, निवेदिता श्रीवास्तव `गार्गी`, रीना सिन्हा, वीणा पाण्डेय `भारती`, बलबिन्दर सिंह, वसंत जमशेदपुरी, भंजदेव देवेन्द्र कुमार `व्यथित`, चंदा कुमारी, कवलेश्वर पाण्डेय, शकुन्तला शर्मा, विमल किशोर विमल, संजय पाठक `स्नेही`, कुमार मनीष शामिल थे. इस दौरान साहित्य समिति के सचिव  डाॅ अजय कुमार ओझा की उपस्थिति सराहनीय रही. कार्यक्रम का संचालन समिति की उपाध्यक्ष  डाॅ वीणा पाण्डेय `भारती` तथा धन्यवाद ज्ञापन समिति के वसंत जमशेदपुरी ने किया. कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही