Search

 
 
 

जमशेदपुर : निर्भय सिंह ने पुलिस पर लगाया मंत्री के इशारे पर काम करने का आरोप

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : भाजपा नेता अभय सिंह को कदमा हिंसा और जुगसलाई पथराव मामले में जमानत मिलने के बाद पुलिस ने रंगदारी मांगने के एक मामले में पुलिस ने प्रोडक्शन लगा दिया है. अब जेल से बाहर निकलने के लिए उन्हें इस मामले में भी जमानत लेनी होगी. हालांकि सोमवार को जमानत की खबर मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर थी पर पुलिस द्वारा प्रोडक्शन लगाने की खबर के बाद उनमें भी निराशा देखा गया. इधर, मंगलवार को अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह ने इस मामले को लेकर एक प्रेसवार्ता की. उन्होंने मंत्री बन्ना गुप्ता पर वार करते हुए कहा कि बन्ना गुप्ता और एसएसपी मिलकर खेल खेल रहे है. बन्ना गुप्ता और पुलिस मिलकर उनके भाई को बाहर नहीं आने देना चाहती है. पुलिस उनके अंदर हिंदुत्व को खत्म करना चाहती है पर वह ये नहीं जानती है कि अभय सिंह अपनी जान दे सकते है पर हिंदुत्व पर कभी आंच नहीं आने दे सकते. कदमा हिंसा मामले में उनके भाई की संलिप्तता नहीं थी बावजूद इसके भाई का नाम दे दिया गया. हिंसा मामले में हाईकोर्ट से बेल मिलते ही जुगसलाई वाले मामले में प्रोडक्शन लगा दिया गया और अब जुगसलाई वाले मामले में बेल मिलते ही मानगो वाले मामले में प्रोडक्शन लगा दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mental-awareness-workshop-organized-at-dbms-college/">जमशेदपुर

: डीबीएमएस कॉलेज में मेंटल अवेयरनेस कार्यशाला आयोजित

मानगो का मामला फर्जी

निर्भय सिंह ने बताया कि मानगो में बिल्डर ने रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज कराई है जो फर्जी है. भाई के जेल जाने के बाद यह मामला दर्ज किया गया जो कि साफ दर्शाता है कि पुलिस ने ही यह मामला दर्ज करवाया है. उन्होंने बताया कि बिल्डर की करतूतों को लेकर साल 2020 में ही साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसकी कॉपी कोर्ट में अभी तक नहीं पहुंची है. उन्होंने कहा कि अब मानगो वाले मामले में बेल मिलने पर उन्हें किसी और मामले में भी फंसाया जा सकता है. पुलिस बन्ना गुप्ता की कठपुतली बन गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही