Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नितारा फाउंडेशन ने खैरबनी में किया पौधरोपण

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को नितारा फाउंडेशन द्वारा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, सामू टोला, खैरबनी स्कूल परिसर में 10 फलदार पौध लगाए गए, जिसमें आम, अमरूद और अनार के पौधे शामिल थे. मौके पर संस्था के सचिव अमित कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य 70 से 100 पौधा लगाना है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस से पौधा लगाने का कार्यक्रम शुरू होता है और पूरे बरसात तक चलता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-manjhi-pargana-mahal-strongly-opposed-the-construction-of-heavy-vehicle-training-center-in-khairbani-garbage-plant-and-manpita/">जमशेदपुर

: खैरबनी कचरा प्लांट व मनपीटा में हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर निर्माण का मांझी परगना महाल ने किया कड़ा विरोध

बच्चों को पर्यावरण दिवस के महत्व के बताएं - जिला पार्षद

जिला पार्षद परितोष सिंह ने कहा कि बच्चों के बीच पर्यावरण दिवस के महत्व को बताएं और पर्यावरण को कैसे बचाया जाए और पौधा लगाने के भी फायदे बच्चों के बीच रखें. इस अवसर पर स्कूल के मास्टर सुसेन मेलगाडी, जगन्नाथ और संस्था की ओर से अमर, जितेन हो, दिनेश सिंह, कोमल कुमारी, राज लोहार, मंगेशकर सिंह, तारकेश्वर महतो, मानिक चंद पानी, अनिल सिन्हा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही