Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर नितारा फाउंडेशन ने खैरबनी में किया पौधरोपण

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को नितारा फाउंडेशन के द्वारा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, सामूटोला, खैरबनी में 10 फलदार पौधे लगाए गए. जिसमें आम, अमरूद और अनार के पौधे शामिल हैं. पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह मौजूद थे. उन्होंने भी पौधरोपण किया तथा इसके महत्व से बच्चों को अवगत कराया तथा पर्यावरण संरक्षण तथा पेड़ लगाने के फायदे बताए. संस्था के सचिव अमित कुमार ने कहा कि संस्था ने इस वर्ष 70 से 100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक सुसेन मेलगाडी, जगन्नाथ संस्था के अमर, जितेन हो, दिनेश सिंह, कोमल कुमारी, राज लोहार, मंगेशकर सिंह, तारकेश्वर महतो, मानिक चंद पाणि, अनिल सिन्हा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-forest-guards-protest-by-wearing-black-badges-2/">चाकुलिया

: वनरक्षियों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही