Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 23 मार्च को नितिन गडकरी करेंगे पारडीह एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास

Jamshedpur (Sunil Pandey) : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च को जमशेदपुर के दौरे पर आएंगे. इस दौरान वे पारडीह से डिमना चौक के बीच बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे. साथ ही अन्य योजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इस संबंध में बुधवार को मंत्री ने अपने प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो से वार्ता की. सांसद ने मंत्री के प्रस्तावित दौरे का स्वागत किया. साथ ही कहा कि जमशेदपुर के लोगों के लिए यह सुनहरा अवसर होगा. उल्लेखनीय है कि एलिवेटेड कॉरिडोर पर लगभग 2000 करोड़ की लागत आएगी. कॉरिडोर निर्माण की निविदा जारी की जा चुकी है. वार्ता के उपरांत सांसद श्री महतो ने यह जमशेदपुर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा. उन्होंने केंद्रीय मंत्री गडकरी के कार्यकुशलता और प्रशासकीय क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि रांची बहरागोड़ा हाई-वे इनकी ही देन है और प्रस्तावित कारीडोर जमशेदपुर की जनता के लिए अनुपम उपहार है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-committee-members-elected-unopposed-in-gemco-workers-union-elections-16-candidates-in-fray-for-7-seats/">जमशेदपुर

: जेम्को वर्कर्स यूनियन चुनाव में दो कमेटी मेंबर निर्विरोध निर्वाचित 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही