Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनएमसी ने एमजीएम अस्पताल के डॉ. मृत्युंजय की एमबीबीएस की डिग्री जांचने का दिया आदेश

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : एमजीएम अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह की एमबीबीएस की डिग्री जांचने का आदेश नेशनल मेडिकल कमीशन ने दिया. इस संबंध में कमीशन के निदेशक (यूजीएमईबी) ने झारखंड के डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन को पत्र भेजा है. भेजे गए पत्र में 15 दिनों में जांच पूरी कर कमीशन को रिपोर्ट सुपूर्द करने के लिए कहा. ज्ञातव्य हो कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले डॉ. मृत्युंजय पर आरोप है कि उन्होंने पूरी अवधि का कोर्स पूरा नहीं किया. फिर भी उन्हें एमबीबीएस की डिग्री प्रदान कर दी गई. डॉ. मृत्युंजय एमजीएम अस्पताल में लंबे समय तक पदस्थापित भी रहे. इसकी शिकायत बाल मजदूर मुक्ति सेवा संस्थान के मुख्य संयोजक सदन कुमार ठाकुर ने नेशनल मेडिकल काउंसिल समेत अन्य फोरम में की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bagbeda-water-supply-schemes-incomplete-work-could-not-be-started-even-after-the-approval-of-funds/">जमशेदपुर

: राशि स्वीकृति के बाद भी शुरु नहीं हो पाया बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का अधूरा काम

अस्पताल अधीक्षक के खिलाफ कोर्ट मे लंबित है केस

डॉ. मृत्युंजय सिंह की डिग्री एवं उनके द्वारा अस्पताल में किए गए इलाज एवं सर्जरी से संबंधित जानकारी सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सदन कुमार ठाकुर ने जन सूचना पदाधिकारी एवं अस्पताल अधीक्षक से मांगी थी. लेकिन टाल मटोल किया जाता रहा. तय अवधि में सूचना उपलब्ध नहीं करायी गई. जिसके कारण शिकायतकर्ता ने एमजीएम अस्पताल के जन सूचना पदाधिकारी डॉ. नारायण उरांव एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. रवींद्र कुमार के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायतवाद दायर किया. शिकायतवाद पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कर मामले की सुनवाई शुरु की. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-adivasi-sengel-campaign-will-support-jharkhand-bandh-of-19th-salkhan-murmu/">जमशेदपुर

: 19 के झारखंड बंद का आदिवासी सेंगेल अभियान करेगा समर्थन- सालखन मुर्मू 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही