Search

 
 
 

जमशेदपुर : रेलवे कर्मचारी के आत्मदाह मामले में डेढ़ माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बागबेड़ा थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में रेल कर्मचारी सुनील कुमार पिल्लई ने आत्मदाह कर लिया था. घटना के डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. वहीं मुख्य आरोपी ओम प्रकाश कसेरा अब तक फरार बताया जा रहा है. सुनील की मौत के बाद पत्नी निरुपमा पिल्लई ने बागबेड़ा थाना में कारोबारी ओम प्रकाश कसेरा, आईओडब्ल्यू के एसएसई आरके सिंह, कल्याण, नंदू के अलावा आरपीएफ प्रभारी एसके तिवारी, जीके राय और अमरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना के बाद चक्रधरपुर डीआरएम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे और उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-langar-organized-with-shabd-kirtan-at-sakchi-gurudwara/">जमशेदपुर

: साकची गुरुद्वारा में शब्द-कीर्तन के साथ लंगर का हुआ आयोजन

जमीन पर कब्जे से परेशान होकर किया था आत्मदाह

सुनील पिल्लई अपने क्वार्टर के बगल में लीज की जमीन पर अपना दावा कर रहे थे. जबकि उक्त जमीन पर कारोबारी ओम प्रकाश कसेरा भी अपना हक बता रहा था. 28 जून को आरपीएफ और आईओडब्ल्यू की टीम जमीन पर ओमप्रकाश का कब्जा दिलाने गई थी. विरोध करने पर सुनील की पत्नी और बच्चों को आरपीएफ अपने साथ थाना ले गई. इसी बीच सुनील काम से घर लौटे और घर में खुद को बंद कर किरोसिन छिड़ककर आत्मदाह कर लिया. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के बाद 3 जुलाई को उनकी मौत हो गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही