Search

 
 
 

जमशेदपुर : माहेश्वरी परिवार के छह सदस्यों की हत्या मामले में अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय उपाध्यक्ष अशोक भालोटिया, मारवाड़ी समाज के प्रतिनिधिमंडल को लेकर आज जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से उनके रांची स्थित आवास पर मिला. प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि वर्ष 2018 में हजारीबाग में माहेश्वरी परिवार के 6 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच पर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है. जिसके कारण मारवाड़ी के लोगों में रोष व्याप्त है. अशोक भालोटिया ने श्री राय से मिलकर इस विषय में सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने एवं इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर जल्द कार्रवाई कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-municipal-corporation-got-a-dozen-street-lights-fixed-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में नगर निगम ने ठीक कराई दर्जन भर स्ट्रीट लाइटें
सरयू राय ने उचित कदम उठाने का दिया भरोसा प्रतिनिधिमंडल को विधायक सरयू राय ने आश्वस्त किया कि वे इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्राचार करेंगे तथा निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की मांग करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में निर्मल काबरा, राजेश माहेश्वरी, उमेश शाह, अशोक गोयल, अरुण बांकरवाल, अशोक मोदी, नरेश मोदी एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-members-listened-to-pms-mann-ki-baat-in-mps-office/">जमशेदपुर

: सांसद कार्यालय में भाजपाइयों ने सुनी पीएम के “मन की बात”
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही