Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कार जलाने के मामले में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी, एसएसपी से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के घर के बाहर खड़ी कार को आग लगाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज होकर सोमवार को पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने आशंका जताई है कि दिनेश कुमार के जान को खतरा है. लगातार दिनेश कुमार को निशाना बनाया जा रहा है ताकि भय का माहौल बनाया जा सके. ऐसे वारदातों पर समुचित पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने से ही आरोपियों का मंसूबा सफल हो रहा है और उनका मनोबल बढ़ रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-state-level-yoga-competition-on-2nd-and-3rd-september/">चाईबासा

: 2 व 3 सितम्बर को राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता

दोनों घटनाओं को जोड़कर पड़ताल करे पुलिस

प्रतिनिधिमंडल ने बीते वर्ष महापर्व छठ के दौरान राजनीतिक संरक्षण प्राप्त दागी युवक द्वारा दिनेश कुमार एवं अन्य के घरों की रेकी करने तथा भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी मामले को भी आगजनी वारदात से संबद्ध बताया. कहा कि दोनों घटनाओं के तार जोड़कर पुलिस इस दिशा में भी पड़ताल करे. इस दौरान भाजपा के मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, भूपेंद्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, अमरजीत सिंह राजा, तेजेंद्र सिंह जॉनी, रेमन कुमार मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही