Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना में किसी कंपनी ने नहीं डाला टेंडर

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना में कोई कंपनी रुचि नहीं ले रही है. योजना के तहत टेंडर डालने की तारीख 8 सितंबर थी, लेकिन एक भी कंपनी टेंडर डालने के लिए आगे नहीं आई. अब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने टेंडर डालने की अंतिम तारीख 13 सितंबर कर दी गई कर दी है. माना जा रहा है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने टेंडर की जो शर्तें जारी की हैं वह अनुकूल नहीं होने की वजह से ठेकेदार इस टेंडर में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-mahant-of-tridandi-swami-ashram-launched-the-poster-of-the-album-jai-jai-maiya/">जमशेदपुर

: त्रिदंडी स्वामी आश्रम के महंत ने किया अलबम “जय जय मैया” का पोस्टर लांच

मुख्य अभियंता से मिले स्थानीय जल आंदोलनकारी सुबोध झा

बागबेड़ा के जल आंदोलनकारी सुबोध झा गुरुवार को रांची जाकर नेपाल हाउस में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता प्रमुख रघुनंदन शर्मा से मुलाकात की. उनसे मांग की गई कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना और बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के काम को जल्द आगे बढ़ाएं. उन्हें बताया गया कि अगर विभाग अपने वादे के अनुसार मार्च 2023 तक पानी घर घर नहीं पहुंचाता तो बागबेड़ा महानगर विकास समिति बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है. यह फिल्टर प्लांट दो करोड़ की लागत से बनना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही