Search

 
 
 

जमशेदपुर : दीपावली पर 24 घंटे के लिये भारी वाहनों की नो एंट्री

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : दीपावली (24 अक्तूबर) के दिन सुबह 6 बजे से लेकर दूसरे दिन (25 अक्तूबर) की सुबह छह बजे तक भारी वाहनों का परिचालन नहीं होगा. इसको लेकर जिले की डीसी विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार और ट्रॉफिक डीएसपी ने संयुक्त आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि 22 अक्तूबर को दिन के 3 बजे से लेकर रात के एक बजे तक भारी वाहनों का परिचालन शहर में नहीं होगा. इसी तरह से 23 अक्तूबर को दिन के 3 बजे से लेकर रात के एक बजे तक भारी वाहनों का परिचालन नहीं होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-407-trampled-cyclist-in-kadma-condition-critical/">जमशेदपुर

: कदमा में 407 ने साइकिल सवार को रौंदा, हालत नाजुक

आम दिनों की तरह होगा बस का परिचालन होगा

दीपावली को ध्यान में रखते हुये जिला प्रशासन की ओर से जो आदेश जारी किया गया है वह बस के परिचालन पर लागू नहीं होगा. मिनी बस व अन्य यात्री बसों का परिचालन आम दिनों की तरह ही होता रहेगा. इस आदेश का पालन हर हाल में कराने के लिये सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-save-me-from-my-son/">जमशेदपुर

: … मुझे मेरे बेटे से बचाओ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही