Search

 
 
 

Jamshedpur : कोई भी देवता नशा को प्रमोट नहीं करता है - कन्हैया मित्तल

 
  • साकची गुरुद्वारा मैदान में बही भक्ति की बयार
  • हर हर महादेव सेवा संघ के कार्यक्रम में हजारों लोग बने साक्षी
  • पद्मश्री अशोक भगत समेत 12 को किया गया सम्मानित
Jamshedpur (Sunil Pandey) : हर-हर महादेव सेवा संघ की ओर से श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर साकची के गुरूद्वारा मैदान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया. जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल (चंडीगढ़) ने शिव स्तूति प्रस्तूत की. कार्यक्रम में 25 हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहे. सभी के बैठने एवं चाय-पानी के साथ भोग की व्यवस्था की गई थी. भजन कार्यक्रम देर शाम शुरु जो देर रात तक चला. इससे पहले पद्म अशोक भगत को संघ रत्न सेवा सम्मान प्रदान किया गया. तत्पश्चात 11 अन्य को समाज में उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सम्मान प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-warning-of-heavy-rain-in-jamshedpur-today-yellow-alert/">Jamshedpur

: जमशेदपुर में 20 को भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Har-Har-Mahadev-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अशोक भगत पिछले चार दशक से आदिवासी एवं वंचित समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. उनके इस जज्बे के कारण भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है. कार्यक्रम में वैसे तो अतिथि के रुप में भोलेनाथ ही बर्फानी बाबा के रुप में विराजमान रहते हैं. लेकिन गणमान्य लोगों में संस्था के मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद पीएन सिंह, जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो, विधायक सरयू राय, इंटक नेता राकेश्वर पांडेय, पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय खां समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे. आयोजन शुरु होने के बाद मंच पर आए गायक कन्हैया मित्तल ने कहा कि देवताओं की स्तूति करना पूण्य का काम है. कहा कि भगवान भोलेनाथ को नशा का देवता बताया जाता है. लेकिन उन्होंने नशा नहीं किया. गले में बिष पीने के लिए भांग का लेप लगाया गया था. जिसे लोग नशा का सेवन करने वाला प्रमोट किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-khunti-puja-held-for-construction-of-durga-puja-pandal-in-ranikudar-2/">Jamshedpur

: रानीकुदर में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए हुई खुंटी पूजा

इन्हें मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

डॉ. आसिफ़ अहमद (टीएमएच अस्पताल में सीसीयू इंचार्ज), केदारनाथ जैसुका (श्याम प्रचार संघ के अध्यक्ष), एसके झा (170 से अधिक बार के रक्तदाता), डॉ. तामोजित चौधरी (एमटीएमएच अस्पताल के डीएम व ऑन्कोलॉजिस्ट), डीपी. शुक्ला (उत्तर प्रदेश संघ के सचिव और अवकाश प्राप्त व्याख्याता), सतवीर सिंह सहोता (स्पेशल ओलंपिक भारत के रीजनल डायरेक्टर), अरविंद विद्रोही (साहित्यकार, व्यंग्यकार र लेखक), रजनी उपाध्याय (64 बार रक्तदान कर चुकीं समाजसेवी),विजय सिंह (रेडक्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव), चंदेश्वर खां (मैनेजमेंट गुरु और टाटा मोटर्स से अवकाश प्राप्त अधिकारी) तथा त्रिलोक सिंह (कैंसर मरीजों के प्रति पूरी तरह समर्पित समाजसेवी). [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही