Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के 4 महीने बाद भी रिजल्ट नहीं

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में करीब छह साल के बाद पिछले दिसंबर माह में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा हुई. परीक्षा हुए करीब चार माह बीतने को हैं, लेकिन अभी तक रिजल्ट की घोषणा नहीं की गयी है. विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग का कहना है कि जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर दी जायेगी. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी का कहना है कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा विभाग के द्वारा नहीं ली गयी थी. इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया था. संबंधित कमेटी के द्वारा ही यह परीक्षा ली गयी थी. जो भी हो, जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जायेगी. इसे भी पढ़ें : सीनियर">https://lagatar.in/senior-national-archery-championship-jharkhand-team-reached-the-final-after-defeating-rajasthan/">सीनियर

नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप : राजस्थान को हराकर फाइनल में पहुंची झारखंड टीम

पिछड़ जाता है कोर्स वर्क, अच्छे विद्यार्थी अन्यत्र चले जाते हैं

जानकार बताते हैं कि रिजल्ट में देर की वजह से छह महीने का कोर्स वर्क भी समय से पूरा नहीं हो पाता है. इसके अलावा रिजल्ट के इंतजार में बैठे विद्यार्थी अवसर मिलते ही पीएचडी करने के लिए अन्यत्र चले जाते हैं. इस वजह से विश्वविद्यालय को अच्छे विद्यार्थी अथवा शोधार्थी भी नहीं मिल पाते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही