Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: एलबीएसएम में मनाया गया तंबाकू निषेध दिवस, निकाली गई जागरुकता रैली

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : लाल बहादुर शास्त्री मेमारियल कॉलेज में सोमवार को एनसीसी कैडेट्स द्वारा तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित डॉ. दीपक गिरी ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से तंबाकू से होने वाली बीमारियों और मृत्यु के संबंध में विस्तार से बताया. उन्होंने शहर में नशा मुक्ति केंद्र खोलने पर जोर दिया. वहीं मौसमी चटर्जी ने तंबाकू उत्पादन एवं वितरण पर चर्चा करते हुए  सभी एनसीसी कैडेट को नशे से दूर रहने एवं दूसरों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई. इसे भी पढ़ें: जेएमएम">https://lagatar.in/when-jmm-fielded-candidate-there-was-a-stir-in-congress-rajesh-thakur-said-there-is-a-contradiction-in-the-talk-of-delhi-and-todays-decision/">जेएमएम

ने उतारा प्रत्याशी तो कांग्रेस में बढ़ी हलचल, राजेश ठाकुर ने कहा, दिल्ली की बातें और आज के निर्णय में है विरोधाभास

नशा करने वाले अपने साथ अपने परिवार को भी नुकसान पहुंचाते हैं: डॉ. अशोक कुमार झा

इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने अतिथियों के स्वागत किया. इस अवसर पर डॉ. झा ने कहा कि नशा करने वाले अपने साथ अपने परिवार को भी नुकसान पहुंचाते हैं. इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया. एनसीसी कैडेट्स द्वारा जागरुकता रैली भी निकाली गई. इस अवसर पर एनसीसी बटालियन के सुबेदार राम प्रसाद थापा, ना.क मनप्रीत सिंह, डॉ. अरविन्द पंडित, डॉ. विनय कुमार गुप्ता, मोहन साहू, सलोनी रंजन, शिवनाथ शर्मा और डॉ. शबनम प्रवीण मुख्य रूप से उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-school-van-drivers-son-became-ias-got-263rd-rank/">आदित्यपुर

: स्कूल वैन चालक का बेटा बना आईएएस, 263वां रैंक मिला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही