Search

जमशेदपुर : नोएल टाटा ने किया इंटीग्रेटेड रॉ मटेरियल सुपरविजन सेंटर का उद्घाटन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा स्टील एमडी टीवी नरेंद्रन की उपस्थिति में इंटीग्रेटेड रॉ मटेरियल सुपरविजन सेंटर का शुक्रवार को उद्घाटन किया. इस अवसर टाटा स्टील के वीपी रॉ मटेरियल डीबी सुंदर रामम और सीआईओ जयंत बनर्जी उपस्थित थे. इंटीग्रेटेड रॉ मटेरियल सुपरविजन सेंटर द्वारा टाटा स्टील के 15 स्थानों पर कई संयंत्रों के खनन और संयंत्र प्रक्रिया के पर्यवेक्षण, निगरानी और अनुकूलन को केंद्रीकृत किया है. यह इंटीग्रेटेड रिमोट ऑपरेशन सेंटर का हिस्सा है, जिसमें इंटीग्रेटेड मेंटेनेंस एक्सीलेंस सेंटर और इंटीग्रेटेड सिंटर एंड पीलेट ऑपरेशन सेंटर भी शामिल हैं. इंटीग्रेटेड रॉ मटेरियल सुपरविजन सेंटर एक साल से अधिक समय से कार्यरत है. इंटीग्रेटेड रिमोट ऑपरेशन सेंटर सरलता, तालमेल, पैमाना और सुरक्षा को संचालित करते हुए एकल दूर-स्थल स्थान में संचालन को समेकित करता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-holiana-became-campus-flew-abir-gulal/">जमशेदपुर

: कैंपस हुए होलियाना, उड़े अबीर गुलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp