Search

जमशेदपुर : नोएल टाटा ने स्विच ऑन कर जुबली पार्क की लाइटिंग का किया उद्घाटन

[caption id="attachment_570208" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/covid-park_410.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोविड वॉरियर्स पार्क के उद्घाटन में मौजूद टाटा स्टील के अधिकारी[/caption] Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा ग्रुप के संस्थापक जे एन टाटा की 184वीं जयंती के अवसर पर टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा ने स्विच ऑन कर जुबली पार्क की लाइटिंग का उद्घाटन किया. उनके द्वारा स्विच ऑन करते ही पूरा जुबली पार्क रंगबिरंगे रौशनी के जगमगा उठा. इसके त्तपश्चात नोएल टाटा ने संस्थापक जे एन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए नोएल टाटा ने कहा कि संस्थापक दिवस समारोह के अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है. देश के औद्योगिक इतिहास में टाटा स्टील का महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी कई बार जमशेदपुर आया हूं. जमशेदपुर खुबसूरत शहर है. मैं दोबारा यहां आना चाहूंगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jbvnl-buys-electricity-at-rs-20-per-unit-and-sells-it-at-rs-6-in-summer-vidyut-gm/">आदित्यपुर

: गर्मी में 20 रुपए प्रति यूनिट बिजली खरीद 6 रुपए बेचती है जेबीवीएनएल – विद्युत जीएम

कोविड वॉरियर्स पार्क लोगों को समर्पित

इससे पूर्व टाटा संस के वाइस चेयरमैन ने कीनन स्टेडियम के पुराने पवेलियन के सामने स्ट्रेट माइल रोड पर स्थित कोविड वॉरियर्स पार्क का फीता काटकर उद्घाटन किया. टाटा स्टील द्वारा इस पार्क का निर्माण वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान अपनी जान की परवाह किये बिना बीमार लोगों की सेवा करने वालों एवं अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जान गवाने वालों की याद में किया गया है. उसके बाद सर्किट हाउस एरिया में नव निर्मित जमशेदपुर नेचर ट्रेल पार्क का उद्घाटन किया. वहीं जुबली पार्क में टाटा स्ट्रक्चर द्वारा निर्मित अग्नि स्ट्रक्चर का उद्घाटन वाइस चेयरमैन द्वारा किया गया. इस अवसर पर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन, टीएमएच के जीएम डॉ सुधीर राय, टीएमएच के निवर्तमान जीएम डॉ. राजन सहित टाटा स्टील यूएसआइएल के एमडी ऋतू राज सिन्हा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp