Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नोखेलाल मिश्र ट्रस्ट ने मनाई नोखेलाल मिश्र की 112वीं जयंती

Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोलमुरी स्थित मिथिला सांस्कृतिक परिषद् के विद्यापति सभागार में "स्व. नोखेलाल मिश्र ट्रस्ट" के द्वारा स्व. नोखेलाल मिश्र की 112वीं जयंती मनाई गई. इस कार्यक्रम में मैथिल समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. मुख्य अतिथि के रूप में एमसी मधुकर और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर अशोक झा "अविचल" ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. अतिथियों ने संयुक्त बिहार और अपने शहर में नोखेलाल मिश्र द्वारा किए गए कार्य की व्याख्या की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sc-st-obc-morcha-celebrated-saint-gadges-birth-anniversary-with-devotion/">आदित्यपुर

: एससी-एसटी ओबीसी मोर्चा ने श्रद्धापूर्वक मनाई संत गाडगे की जयंती

काफी संख्या में लोग रहे उपस्थित

नोखेलाल मिश्र का जन्म समाज, राष्ट्र और विशेष कर बिहार के उत्थान के लिए हुआ था. स्व. मिश्र बिहार और बिहारियों की अस्मिता कैसे अक्षुण्ण रहे इसके लिए अपने जीवन पर्यंत कार्य किया. उनके ही संघर्ष का फल है कि जमशेदपुर और सरायकेला और खरसावां बिहार का अंग बना रहा. मंच संचालन और स्थितियों का स्वागत रविन्द्र मिश्र ऊर्फ चंदनजी ने किया. दीप प्रज्ज्वलन और स्वस्तिवाचन के बाद संजय मिश्र के द्वारा अध्यक्षीय संबोधन हुआ. धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही