Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिला बार एसोसिएशन चुनाव में 28 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द

 
  • स्क्रूटनी के बाद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की चुनाव कमिटी ने मंगलवार को स्क्रुटनी के बाद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. हालांकि, स्क्रुटनी के दौरान कुल 28 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया है वहीं 64 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है. इधर, जिन उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया गया है उनमें काफी रोष देखा जा रहा है. जनरल सेक्रेटरी पद के लिए नामांकन रद्द किए जाने से अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि चुनाव कमिटी द्वारा कई उम्मीदवारों का नाम हटा दिया गया है जिसमे पिछली कमिटी 2016–18 के प्रेसिडेंट रहे रतींद्र नाथ दास और पूर्व कोषाध्यक्ष राजीव सैनी का भी नाम नही है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/3950-kg-doda-loaded-truck-being-sent-from-ranchi-to-rajasthan-seized-one-arrested/">रांची

से राजस्थान भेजा जा रहा 3950 किलो डोडा लोड ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार

पत्र लिखकर मांगी जाएगी जानकारी

अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि चुनाव कमिटी को पत्र लिखकर नामांकन रद्द करने की जानकारी मांगी जाएगी. जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-youth-dies-in-road-accident-family-members-suspect-murder/">हजारीबाग

: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

इनका नामांकन हुआ रद्द

प्रेसिडेंट पद के लिए शंभू दयाल, रतींद्रा नाथ दास, जनरल सेक्रेटरी के लिए अनिल कुमार तिवारी, असिस्टेंट ट्रेजरर महेश कुमार वर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए श्री प्रकाश समेत 19 कार्यकारणी सदस्य का नामांकन रद्द किया गया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-harshita-selected-in-upsc-said-teachers-of-tender-heart-school-had-filled-the-eyes-with-dreams/">रांची

: UPSC में चयनित हर्षिता बोली- टेंडर हार्ट स्कूल के शिक्षकों ने आंखों में भरे थे सपने

25 को फाइनल लिस्ट होगा जारी

चुनाव कमिटी के प्रवक्ता रंजनधारी सिंह ने बताया कि आज स्क्रुटनी के बाद लिस्ट जारी की गई है. बुधवार को उम्मीदवार नाम वापस ले सकते है इसके बाद गुरुवार को फाइनल लिस्ट जारी की जायेगी. 10 मई को चुनाव होगा और उसी दिन मतगणना भी को जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही