Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गैर बंगभाषी भी बंगला सिखने में दिखा रहे रहे रूचि- सुनील कुमार दे

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर गांव में बंगला भाषा की पढ़ाई के गैर बंगभाषी भी रूचि ले रहे हैं. राधा गोविंद मंदिर सेवा समिति की ओर से शुरु किए गए निःशुल्क शिक्षा के लिए कई गैर बंगभाषी लोगों ने बंगला भाषा सिखने की ईच्छा जाहिर की है. कवि गुरू रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के दिन निःशुल्क कक्षा की शुरूआत हुई. रविवार को दूसरी कक्षा का आयोजन किया गया. राधा गोविंदा मंदिर सेवा समिति की तरानी सेन दास ने बताया कि बंगलाभाषा सिखने के लिए अब तक 30 लोगों ने नामांकन लिया है. जिसमें कई गैर बंगभाषी भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि संस्था प्रत्येक रविवार को दो घंटे (सुबह 9-11 बजे तक) की निःशुल्क कक्षा करवा रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-number-of-students-decreased-in-the-free-coaching-center-of-kolhan-university-not-even-ten-students/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों की संख्या घटी, दस विद्यार्थी भी नहीं

माताजी आश्रम में पूर्व से चल रही है कक्षा

हाता स्थित माताजी आश्रम में बंगला भाषा की निःशुल्क कक्षा का संचालन दो माह पहले से हो रहा है. संचालक सुनील कुमार दे ने बताया की बंगला भाषा का प्रचार-प्रसार एवं सभ्यता-संस्कृति को बचाए रखने लिए बंगला का ज्ञान बहुत जरूरी है. जिसके लिए सामूहिक प्रयास से निःशुल्क कक्षा की शुरूआत की गई है. उन्होंने बताया कि कालिकापुर में बंगला भाषा की शिक्षा विष्णु पद भकत, तरानी सेन दास, पूर्णेन्दु शेखर भकत और गणेश चन्द्र दास प्रदान कर रहे है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ekta-vikas-manch-will-get-dgp-regarding-falling-legal-system/">आदित्यपुर

: गिरती विधि व्यवस्था को लेकर एकता विकास मंच मिलेगा डीजीपी से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही