Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड में एक भी अकलियत को उम्मीदवार नहीं बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण : हैदर

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गुड्डू हैदर ने कहा है कि इंडिया गठबंधन ने झारखंड की 14 लोकसभा सीट में से एक पर भी अकलियत को उम्मीदवार नहीं बनाया है. यह दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद चिंताजनक है. उन्होंने कहा है कि इससे अल्पसंख्यक समाज के बीच घोर मायूसी और चिंता छायी हुई है. इसे भी पढ़ें : गांडेय">https://lagatar.in/gandeys-victory-will-not-be-ours-guruji-hemant-and-you-will-win-kalpana-soren/">गांडेय

की जीत हमारी नहीं, गुरूजी, हेमंत और आपकी जीत होगी : कल्पना सोरेन
झारखण्ड राज्य में आदिवासियों के बाद अकलियत की सबसे बड़ी आबादी है, फिर भी न जाने क्यों इंडिया गठबंधन की ओर से इसे नजरअंदाज़ किया जा रहा है. इससे अकलियत समाज में अच्छा संदेश नहीं जा रहा है. अभी भी समय है, गठबंधन किसी अकलियत को उम्मीदवार बना सकता है. उन्होंने कहा है कि गठबंधन के शीर्ष नेताओं को इस बात पर ध्यान देना चाहिए. इसे भी पढ़ें : RJD">https://lagatar.in/girinath-singh-meeting-congress-leaders-after-returning-home-to-rjd/">RJD

में घर वापसी के बाद कांग्रेसी नेताओं से मिल रहे गिरिनाथ सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही