Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर के 149 अवैध होर्डिंग मालिकों को नोटिस जारी

 
Jamshesdpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने शहर में 149 अवैध होर्डिंग चिन्हित किए हैं. इन होर्डिंग मालिकों को नोटिस जारी कर इनसे कहा गया है कि वह 48 घंटे के अंदर जवाब दें और अपने वैध दस्तावेज दें. अगर अवैध होर्डिंग है, तो होर्डिंग हटा लें. वरना, होर्डिंग बुल्डोजर लगाकर हटा दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-induction-meeting-for-semester-one-girl-students-in-womens-university-on-7th/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर वन की छात्राओं के लिए इंडक्शन मीटिंग 7 को

शहर में अवैध होर्डिंग की भरमार

शहर में इन दिनों अवैध होर्डिंग की भरमार है. कई बड़े माफिया शहर में होर्डिंग लगाए हुए हैं. शहर में कतिपय ऐड एजेंसी वालों की भी होर्डिंग लगी हैं। लेकिन, इनकी ऊंची पहुंच के आगे जेएनएसी इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करता. जेएनएसी में जब भी कोई बदलाव होता है, दबाव बनाने के लिए एक- दो होर्डिंग पर बुलडोजर चला दिया जाता है। इसके बाद, सब कुछ ठीक हो जाता है और अवैध होर्डिंग की तरफ कोई अधिकारी नजर उठाकर भी नहीं देखता. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-got-the-tmh-bill-waived-rambhavati-singhs-body-was-given-to-the-relatives/">जमशेदपुर

: सांसद ने कराया टीएमएच का बिल माफ, रंभावती सिंह का पार्थिव शरीर परिजनों को दिलाया

जांच कर हो कार्रवाई

साकची के समाजसेवी राम स्वरूप मिश्रा कहते हैं कि जिन 149 अवैध होर्डिंग को जेएनएसी ने नोटिस जारी की है, वह तो कई साल से लगी हैं. जेएनएसी की नोटिस से ही साफ हो जाता है कि इलाके में अवैध होर्डिंग लगी हुई हैं. यह अवैध होर्डिंग किसके इशारे पर लगाई गई थीं. इनको कौन संरक्षण देता है. इन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही