Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: सिख समाज के चर्चित व्यक्ति की हत्या से पहले कुख्यात पूरण गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jamshedpur: सिख समाज के चर्चित व्यक्ति की हत्या से पहले कुख्यात अपराधी पूरण चौधरी को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. मंगलवार को एसएसपी किशोर कौशल ने मामले का खुलासा कर दिया. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पूरण चौधरी की गिरफ्तारी एमजीएम थाना क्षेत्र से हुई है. पूरण के पास से पुलिस ने एक हथियार बरामद किया है. वहीं पूरण की निशानदेही पर पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से में पूरण की बहन सुमित्रा के घर छापेमारी कर दो हथियार बरामद किया है. इसे पढ़ें- दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-arvind-kejriwal-disappointed-by-delhi-high-court-petition-rejected/">दिल्ली

शराब घोटाला : दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल को मिली निराशा, याचिका खारिज

दो मामलों में चल रहा था फरार

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पूरण चौधरी के खिलाफ जिले के थानों में 11 मामले दर्ज है. जिसमे सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बगान एरिया निवासी मनप्रीत सिंह हत्याकांड और एमजीएम थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के आरोप में वह फरार चल रहा था. पुलिस पूरण के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें- दूसरे">https://lagatar.in/mla-amba-prasad-appeared-before-ed-for-the-second-day-was-interrogated-for-8-hours-on-monday/">दूसरे

दिन भी ED के समक्ष उपस्थित हुईं विधायक अंबा प्रसाद, सोमवार को 8 घंटे हुई थी पूछताछ

 10 लाख में हत्या की ली थी सुपारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरण ने जमशेदपुर के मानगो निवासी एक सिख व्यक्ति की हत्या के लिए 10 लाख में सुपारी ली थी. वह कई बार घटना को अंजाम देने के लिए जमशेदपुर भी आया, पर सफल नहीं हो सका. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही