Search

 
 
 

जमशेदपुर : अब निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स पर लगी रोक

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-25 से सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) पर अगले आदेश तक रोक लगाने से संबंधित अधिसूचना जारी की गई है. अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के आधार पर 13 फरवरी को भुवनेश्वर में आयोजित स्टेट को-ऑर्डिनेटर कमिटी की बैठक में सर्वसम्मति से डी एड कोर्स को समाप्त करने से संबंधित निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mini-truck-collides-with-bike-in-golmuri-three-injured-including-two-girls-going-for-exam/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में मिनी ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, परीक्षा देने जा रहे दो युवती समेत तीन घायल
इसका अनुपालक करते हुए झारखंड के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में सत्र 2023-25 से डीएड कोर्स पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है. जिन संस्थानों में सत्र 2023-25 के लिए डीएड में नामांकन लिए गए है. उन्हें निर्देश दिया जाता है कि वे नामांकन को रद्द कर विद्यार्थियों को सूचित करें. 2023-25 से पूर्व के सभी कोर्स को पूरा किया जाएगा. वहीं अधिसूचना के अनुसार सरकारी शिक्षण संस्थानों की भूमि एवं भवन का उपयोग अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही