Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई में भाजपा नेता की हत्या में अब सीआइडी जांच

 

Ashok kumar

Jamshedpur : जुगसलाई के होटल एबी पैलेस में 2 मई 2021 की रात 9 बजे हुई भाजपा नेता विक्रम सिंह की हत्या के मामले में एक साल के बाद अब सीआइडी जांच शुरू हुई है. इस क्रम में मृतक का कपड़ा और होटल की दीवार पर लगे खून के धब्बे का सैंपल लिया गया है. मामले का आरोपी पूर्व रेल कर्मचारी और रेलवे ठेकेदार टुनटुन सिंह उर्फ ओम नारायण सिंह 11 माह से अपने समधी के साथ घाघीडीह जेल में बंद है. गोली मारकर हत्या की घटना के बाद से ही टुनटुन सिंह की पत्नी अनिता देवी ने सीआइडी जांच की मांग झारखंड पुलिस मुख्यालय से की थी. इसके बाद ही इस दिशा में पहल की गयी है. फिलहाल जांच टीम शहर में है और दोनों पक्ष के लोगों से मिलकर घटना की जानकारी भी ले रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-jewelery-worth-10-lakhs-blown-away-from-purse-during-massage-in-parlor/">जमशेदपुर:

पार्लर में मसाज के दौरान पर्स से उड़ा लिये 10 लाख के जेवर

रुपये को लेकर था विवाद

टुनटुन सिंह और विक्रम सिंह के बीच पहले से ही रुपये को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था. बताया जा रहा है कि टुनटुन सिंह ने टुनटुन का विक्रम के बड़े भाई अमर प्रताप सिंह के साथ विवाद चल रहा था, लेकिन घटना के रात 2 मई को विक्रम में साथ में गये हुये थे. इस बीच ही विवाद उत्पन्न होने पर टुनटुन सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से विक्रम के सीने पर गोली मारकर हत्य कर दी थी. इसके बाद दूसरी गोली फायर करने के बाद वह अपने बेटा के साथ फरार हो गया था. घटना के बाद पुलिस ने टुनटुन सिंह को 7 मई को गिरफ्तार करके जेल भेजा था.

रिपोर्ट में पिस्टल-खोखा-पिलेट का मिलान नहीं

घटना के बाद पुलिस ने पिस्टल, खोखा और पिलेट बरामद किया था, लेकिन तीनों का आपस में मिलान नहीं हो पा रहा है. इसका खुलासा फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद हुआ है. जुगसलाई पुलिस मामले में टुनटुन सिंह के अलावा समधी राजकुमार सिंह उर्फ राजू के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र समर्पित कर चुकी है. [caption id="attachment_332727" align="aligncenter" width="398"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/ickram-singh-300x199.png"

alt="" width="398" height="264" /> भाजपा नेता विक्रम सिंह की फाइल फोटो.[/caption]

कौन है आरोपी टुनटुन सिंह

घटना का आरोपी टुनटुन सिंह परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल राधा कॉलोनी का रहने वाला है. वह टाटानगर स्टेशन के पास स्थित  रेलवे लोको शेड का कर्मचारी था. बाद में इएसएस ले चुका था. इसके पहले से ही वह रेलवे में ठेकेदारी का काम करता था. रेलवे के नये फुट ओवरब्रिज का काम उसे ही मिला था, लेकिन रुपये की निकासी करने के बाद भी काम को बिना किये बंद कर दिया. रेल अधिकारी उसे ब्लैक लिस्टेड करने की भी बात कह रहे थे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. टुनटुन सिंह का स्टेशन के ठीक सामने मेन रोड पर अवैध रूप से सिंह होटल बना हुआ है. रेलवे की ओर से होटल को तोड़ने की योजना बनायी जाती है, लेकिन पूरा मामला ही स्टे का पेंच में फंस जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-deadly-attack-on-wife-in-golmuri-case-registered/">जमशेदपुर:

गोलमुरी में पत्नी पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही