Search

 
 
 

जमशेदपुर : अब जुबली अम्यूजमेंट पार्क में लें वेव पूल का मजा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में गर्मी ने दस्तक दे दी है. ऐसे में लोग वाटर पार्क की ओर रुख करते है. इसको ध्यान में रखते हुए अब जुबली अम्यूजमेंट पार्क में लोग वेव पूल का मजा ले सकते है. शनिवार को टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेस के वीपी चाणक्य चौधरी ने वेव पूल का उद्घाटन किया. इसके साथ ही पूल को आम लोगों के लिए खोल दिया गया. इस मौके पर चाणक्य चौधरी ने कहा कि अम्यूजमेंट पार्क साल 2021 में खुला था. जब भी मैनेजमेंट के साथ बैठक होती है तो इसी बात पर चर्चा होती है कि यहां के लोग कैसे मजा ले सकते है. इसी दौरान वेव पूल बनाने का प्रस्ताव दिया गया था. इसी को लेकर आज इसका उद्घाटन किया गया है. लोग इसका सुरक्षित तरीके से मजा ले. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-holi-milan-ceremony-organized-in-the-court-premises/">जमशेदपुर

: कोर्ट परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन

500 रुपये में लें सभी राइड्स का मजा

इस वेव पूल के लिए लोगों को 500 रुपये देने होंगे, जिसमें लोग वाटर पार्क के साथ-साथ अन्य राइड्स का भी मजा ले सकते है. वहीं वाटर पार्क में बच्चों के लिए एमपीपीएस, टावर स्लाइट और रेन डांस की भी व्यवस्था है. इसके साथ ही सेक्योरिटी लॉकर और चेंजिंग रुम की भी सुविधा उपलब्ध है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही