Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शैक्षणिक संस्थानों के प्रवेश परीक्षा में सेवाओं पर जीएसटी पर छूट

Jamshedpur (Anand Mishra) : शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए एंट्रांस एग्जामिनेशन में सेवाओं पर अब जीएसटी का भुगतान नहीं करना होगा. जीएसटी काउंसिल की ओर से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा सेवाओं के लिए जीएसटी में छूट दी गयी है. पिछले दिनों जीएसटी काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. हालांकि एनटीए की ओर से जेईई या नीट समेत अन्य परीक्षाओं के शुल्क में जीएसटी का अलग से उल्लेख नहीं किया जाता है. बल्कि सीधे शुल्क निर्धारित कर दिया जाता है. लेकिन जानकार बताते हैं कि प्रवेश परीक्षाओं के शुल्क से एनटीए को करोड़ों रुपये आमदनी होती है. ऐसे में यदि जीएसटी में छूट मिलती है, तो परीक्षा शुल्क कम करने पर भी विचार किया जाना चाहिए. दूसरी ओर पेंसिल और शार्पनर पर जीएसटी घटा कर 18 से 12 प्रतिशत की गयी है. इसे भी पढ़ें : सर्वेः">https://lagatar.in/survey-73-percent-youth-of-jharkhand-are-in-favor-of-pre-2016-niyojan-niti/">सर्वेः

झारखंड के 73 प्रतिशत युवा 2016 के पहले वाली नियोजन नीति के पक्ष में

झारखंड को मिलेंगे 342 करोड़ रुपये

बैठक में देश के सभी राज्यों को मिला कर पांच साल की बकाया जीएसटी रकम 16 हजार 982 करोड़ रुपये भी देने का निर्णय लिया गया है. इसमें झारखंड को 342 करोड़ रुपये मिलेंगे. हालांकि बताया जाता है कि बैठक में निर्णय लिये जाने के साथ ही राज्यों को यह राशि जारी कर दी गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही