Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अब डाक से चिट्ठी भेजकर छात्रों के कार्यकलापों से अभिभावकों को अवगत कराएगा केंद्रीय विद्यालय

Jamshedpur (Anand Mishra) : स्कूलों ने एक बार फिर से डाक विभाग को बढ़ावा देने के प्रति पहल शुरू कर दी है. इससे विभाग को जहां बढ़ावा मिलेगा, वहीं अभिभावकों को भी सीधे अपने बच्चों के कार्यकलापों की जानकारी मिल सकेगी. यह पहल केंद्रीय विद्यालय टाटानगर की ओर से की गयी है. पिछले दिनों स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों से उनका पोस्टल एड्रेस (डाक पता) लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-was-no-electricity-in-the-co-operative-college-for-five-days-work-went-on-with-the-help-of-generators/">जमशेदपुर

: पांच दिनों तक को ऑपरेटिव कॉलेज में नहीं रही बिजली, जनरेटर के सहारे चला कामकाज
स्कूल की ओर से अभिभावकों को बताया गया कि अब उनके बच्चों के संबंध में जो भी जानकारी साझा की जायेगी, वह पत्राचार के माध्यम से होगी. कुछ बच्चे घर से स्कूल के निकलते हैं, लेकिन स्कूल न पहुंच कर कहीं और समय बिताते हैं. इसके अलावा स्कूल परिसर में बच्चों की गतिविधियों अथवा कार्यकलापों को लेकर स्कूल डायरी के माध्यम से अभिभावकों तक शिकायत पहुंचाते हैं. इसे कभी-कभी बच्चे छुपा लेते हैं. ऐसे में सीधे पत्र के माध्यम से स्कूल अभिभावकों को बच्चों के कार्यकलापों से अवगत करायेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही