Search

 
 
 

जमशेदपुर : अब जयंती सरोवर का चक्कर लगा सकेंगे मॉर्निंग वॉकर, सर्कुलर रोड की हुई शुरुआत

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar):  टाटा स्टील ने सुबह टहलने वालों के लिए खुश खबरी दी है. टाटा स्टील ने जुबली पार्क के जयंती सरोवर के चारों ओर निर्मित सर्कुलर रोड को शहरवासियों के लिए खोल दिया गया है. सोमवार को टाटा स्टील के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने इसकी विधिवत शुरुआत की. अब बिना जू में प्रवेश किए ही मार्निग वाॅकर जयंती सरोवर के चक्कर लगा सकते हैं. मालूम हो कि टाटा जू बनने से पहले जयंती सरोवर के चारों ओर लोग घूमते थे. टाटा जू बन जाने के बाद जयंती सरोवर का आधा हिस्सा जू के अंदर आ गया. टाटा जू के अंदर जयंती सरोवर होने के कारण लोग चारों ओर नहीं टहल पाते थे. वहीं टाटा जू का नया इंट्री गेट मरीन ड्राईव की तरफ कर दिया गया है और पुराने गेट को बंद कर दिया गया है. इस कारण जयंती सरोवर के चारों ओर की सड़क खाली हो गई है जिसे टाटा स्टील ने शहर वासियों के लिए खोल दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-staged-king-killer-in-govind-vidyalaya/">जमशेदपुर

: गोविंद विद्यालय में छात्रों ने किया किंग किलर का मंचन

लोग हरे-भरे वातावरण का ले सकेंगे आनंद

इस सबंध में टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वीपी चाणक्य चौधरी ने बताया कि यह विकास उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जो मॉर्निंग वॉक का आनंद लेते हैं क्योंकि अब यह ट्रैफिक से मुक्त हो जाएगा. ट्रैफिक डायवर्ट होने के साथ, लोग झील के हरे-भरे वातावरण का आनंद लेने के अलावा बर्ड वॉचिंग, फिटनेस प्रोग्राम जैसे वॉकिंग, जॉगिंग, साइकलिंग जैसी गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं. इससे लोग प्रकृति से जुड़ सकेंगे. मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए सर्कुलर रोड सुबह 5 बजे से 9 बजे तक ही खुला रहेगा. इस अवसर पर टाटा स्टील के चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज प्रणय सिन्हा के साथ टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा और कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही