Search

जमशेदपुर : शहर में अब हेलमेट चोरी की भी थाने में होने लगी एफआइआर, पहला केस आया सामने

Jamshedpur : शहर में अब हेलमेट चोरी का भी मामला थाने में दर्ज होने लगे हैं. पहला मामला सीतारामडेरा थाने में दर्ज कराया गया है. यह मामला इस कारण से भी दर्ज किया गया है क्योंकि गोविंदपुर थाने में पदस्थापित सब इंसपेक्टर किशोर मुंडा की है. चोरी की घटना भी जमशेदपुर कोर्ट परिसर में घटी है. घटना 22 फरवरी की सुबह 11.15 बजे की है, लेकिन मामला थाने तक 24 फरवरी को पहुंचा. इसके बाद सीतारामडेरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. इसे भी पढ़ें :एक">https://lagatar.in/in-a-month-3-lawyers-were-assaulted-and-threatened-high-court-and-civil-court-lawyers-on-target/">एक

माह में 3 वकीलों के साथ हुई मारपीट और मिली धमकी, हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट के वकील निशाने पर 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

सब इंसपेक्टर की हेलमेट चोरी होने के बाद सीतारामडेरा पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. साथ ही कई बिंदुओं पर भी जांच कर रही है. सूचना पर अनुसंधानकर्ता बाबुजन बास्की कोर्ट परिसर में पहुंचे और कैमरा का एंगल को देखा. उसके माध्यम से सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम किया जा रहा है. इस संबंध में सीतारामडेरा थाना प्रभारी से संपर्क करने पर उनका कहना था कि मामला सामने आयेगा तो दर्ज करना ही पड़ेगा.

बाइक चोरी का मामला भी दर्ज करने से कतराती है पुलिस

अगर किसी की मोबाइल या बाइक की चोरी हो जाये तो पुलिस मामला दर्ज करने से कतराती है. लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस की ओर से रिसिविंग देने का काम नहीं किया जाता है. रिसिविंग लेने के लिये कई दिनों तक थाने का चक्कर लगाना पड़ता है. ऐसे में पुलिस की ओर से भी यह सफाई दी जाती है कि मामले को इस कारण से रोककर रखा जाता है कि कहीं इस बीच बाइक मिल जायेगी तो एफआइआर करने बेकार हो जायेगा. इसे भी पढ़ें : पांच">https://lagatar.in/five-policemen-massacre-nia-interrogating-the-explosives-supplier-to-maoists/">पांच

पुलिसकर्मी हत्याकांड : माओवादियों को विस्फोटक सप्लाई करने वाले से एनआईए कर रही पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//