Search

 
 
 

जमशेदपुर : अब लंदन में पढ़ाई करेंगे जीशान, सरकार उठाएगी खर्च

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : टेल्को बारी नगर निवासी मोहम्मद जीशान को झारखंड सरकार द्वारा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृति योजना को तहत विदेश में अध्ययन करने हेतु छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है. जीशान को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते दीनों रांची में आयोजित सेमीनार में यह छात्रवृति प्रदान की. जीशान के साथ सेमीनार में कुल 24 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री ने छात्रवृति प्रदान की. जीशान अब लंदन विश्वविद्यालय से डबल एलएलएम की पढ़ाई करेंगे. पढ़ाई के दौरान कुल 60 लाख रुपये खर्च होंगे. जीशान के पढ़ाई पर होने वाली खर्च झारखंड सरकार उठाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fraud-of-lakhs-from-construction-company-arrested-from-ahmedabad/">जमशेदपुर

: कंस्ट्रक्शन कंपनी से लाखों की ठगी करने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार

बस्तीवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

जीशान ने बताया कि उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई टेल्को गुलमोहर स्कूल से की, 12वीं की पढ़ाई विद्या भारती चिन्मया स्कूल से और फिर बीए एलएलबी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से की. इसके बाद एलएलएम की पढ़ाई अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय बेंगलुरु से की. जीशान को छात्रवृति मिलने पर बारी नगर में उत्साह एवं खुशी का माहौल है. बस्तीवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है. मौके पर टेल्को बारी नगर मस्जिद के सेक्रेटरी जावेद अख्तर, शाह आलम खान, शाहिद परवेज, अमीर अली अंसारी, सोनू खान, सैयद मुजफ्फर उल हक, मोहम्मद इस्लाम, राजू खान, मोहम्मद रिजवान, सोनी, शाहजहां दारा ने पुष्पमाला पहनाकर मोहम्मद जीशान को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही