Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से भारत सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को `मेरी माटी मेरा देश` अभियान’ के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन कॉलेज कैंपस में किया गया. इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने घर, बगीचे और आंगन से लाई गई मिट्टी, चावल और अक्षत को कलश में डालकर कार्यक्रम की शुरुआत की. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो आलोक कुमार चौबे के मार्गदर्शन में कॉलेज के 50 से भी अधिक एनएसएस स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-reduce-the-impact-of-social-media-on-mental-health-and-develop-exercise-and-positive-thinking-parineeta/">अरका
जैन यूनिवर्सिटी : मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया प्रभाव कम और व्यायाम व सकारात्मक सोच विकसित करें : परिणिता कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो सुभाष चंद्र दास ने की. कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने अपने संदेश में छात्र-छात्राओं से भारत देश की धरोहर और आजादी के वीर सपूतों को नमन करने की प्रेरणा दी. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो आलोक कुमार चौबे ने स्वयंसेवकों को पंच प्रण विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता व एकजुटता और नागरिकों में कर्तव्य की भावना की शपथ दिलाई. तत्पश्चात पवित्र अमृत कलश को लेकर कॉलेज में एक शोभायात्रा निकाली गई. इस क्रम में इसके महत्व को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर प्रो कुमारी प्रियंका, अनिल पाठक समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment