Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में एनएसएस इकाई ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

 
Jamshedpur : एलबीएसएम कॉलेज के वर्चुअल क्लास रूम में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई. सर्वप्रथम कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में अतिथियों के रूप मे जिला परिषद् अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा तथा जिप सदस्य पूर्णिमा मल्लिक मौजूद थे. प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-will-work-to-abolish-the-bad-laws-made-by-congress-ashwini-upadhyay/">जमशेदपुर

: कांग्रेस के बनाये घटिया कानूनों को खत्म करने का करेंगे काम : अश्विनी उपाध्याय

युवाओं के सामर्थ्य पर ही सशक्त हो सकता है देश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/lbsm-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन इसलिए विशिष्ट है क्योंकि आज से एक सौ तीस साल पहले ही विवेकानंद ने भारत की नीव डाली थी, उन्होंने एक समर्थ भारत का सपना देखा. उनका मानना था कि कोई भी देश युवाओं के सामर्थ्य पर ही सशक्त हो सकता है. विवेकानंद ने सांस्कृतिक जागरण किया. एनएसएस इकाई थ्री के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो अरविंद प्रसाद पंडित ने बताया कि पूरे देश में 38 लाख से अधिक वोलंटर्स हैं. जबकि झारखंड से 32 हजार वालंटियर्स हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-children-going-to-school-shivering-from-cold/">झारखंडः

ठंड से ठिठुरते स्कूल जा रहे बच्चे

विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाई द्वारा संयुक्त रूप से लगभग 80 विधार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित करवाया गया. जिसमें भाषण में प्रथम करण सोरेन, द्वितीय मोनिका सिंह एवं तृतीय किशन विश्वकर्मा जबकि पोस्टर निर्माण में प्रथम सुंदर मोहन मुर्मू , द्वितीय हेमन्त कुमार महतो एवं तृतीय खेलाराम सोरेन रहे. कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो बिनोद कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर संचिता भुई सेन ने किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्‍यापक डॉ डीके मित्रा, प्रो पुरषोत्तम प्रसाद, प्रो विनोद कुमार, डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ संचिता भुई सेन, प्रो विजय प्रकाश, प्रो अरविंद पण्डित, प्रो संतोष राम, डॉ जया कक्षप, प्रो सुषमिता धारा, प्रो मोहन, डॉ शबनम परवीन, डॉ सुधीर कुमार, डॉ प्रशान्त, डॉ सन्तोष, प्रो सलोनी रंजने, प्रो प्रमीला किस्कू, डॉ रानी, प्रो रामनाथ सोरेन तथा छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेत्‍तर कर्मचारी श्री विनय कुमार उपस्‍थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही