Search

 
 
 

जमशेदपुर : मणिपुर घटना के विरोध में एनएसयूआई ने निकाली पीएम की शव यात्रा

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने मणिपुर घटना के विरोध में शनिवार को प्रेस क्लब से साकची गोलचक्कर तक सांकेतिक रूप से प्रधानमंत्री की शव यात्रा निकाली. साकची गोलचक्कर पर पहुंचकर सभी ने उनका अंतिम संस्कार किया. मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश संयोजक प्रभजोत सिंह राठौर ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में जिस प्रकार आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, वह मानवता को शर्मसार करने वाला है. केंद्र सरकार द्वारा मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागु नहीं करना कहीं ना कहीं आदिवासियों के प्रति उनकी नफरत को दर्शाता है. एनएसयूआई इस प्रकार की घटनाओं का पुरजोर विरोध करता है. इस अवसर पर विष्णु कुमार नीतीश मुर्मू, शुभम कुमार, जाहिद एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jmm-burnt-an-effigy-of-the-prime-minister-in-protest-against-the-incident-in-manipur/">जमशेदपुर

: मणिपुर की घटना के विरोध में जेएमएम ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही