Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन डॉ एन रघुराज नामासिवयम का निधन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : एनटीटीएफ के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन डॉ एन रघुराज नामासिवयम का शुक्रवार को निधन हो गया. भारत में कौशल विकास के क्षेत्र में वे विशेष व्यक्तित्व थे. उनकी विरासत बहुत से लोगों को प्रेरित करती है. यह खबर मिलने के उपरांत एनटीटीएफ गोलमुरी के सभी प्रशिक्षक, संस्थान के प्रांगण में एकत्रित हो, डॉ एन रघुराज नामासिवयम को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. स्व रघुराज का जन्म 6 अगस्त 1942 को कोर्टालम, तमिलनाडु के एक प्रतिष्ठित परिवार मे हुआ था. सम्मानित में ग्रेजुएट इंजीनियर के रूप में अपना करियर शुरू किया. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-successful-product-management-essentials-design-thinking-time-management-donald-desilva/">XLRI

: सफल उत्पाद प्रबंधन के लिए जरूरी है डिजाइन थिंकिंग और टाइम मैनेजमेंट : डोनाल्ड डिसिल्वा
एनटीटीएफ में उनका करियर वर्ष 1967 में शुरू हुआ और आज के शुरुआती घंटों तक जारी है. एनटीटीएफ आज जो कुछ भी है वह भारत के युवाओं को कौशल क्षेत्र में विकसित करने के उनके अथक प्रयास का परिणाम है. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई पुरस्कार जीते. एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन, उप प्राचार्य रमेश राय एवं एनटीटीएफ से जुड़े सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका यूं अचानक चले जाना सभी के लिए अपूरणीय क्षति है. हमने एक महान गुरु खो दिया. उन्हें अंतिम विदाई देने हेतु एनटीटीएफ गोलमुरी से प्रतिनिधि बेंगलुरू के लिए रवाना हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही