Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के 11 छात्रों का आईटीडबल्यू में चयन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर में बेंगलुरु की आईटीडबल्यू कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया. इसमें संस्थान के 11 छात्रों का कंपनी में विभिन्न पदों के लिए चयन हुआ है. सर्वप्रथम कंपनी द्वारा दो राउंड रिटन टेस्ट एवं इंटरव्यू लिया गया फिर छात्रों की तकनीकी क्षमता परखी गययी. इस परीक्षा में छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. इन सभी छात्रों की प्रतिभा को देखते हुए कंपनी द्वारा उनका अंतिम रूप से चयन किया गया. छात्रों की सफलता एवं मेहनत से पूरा संस्थान गौरवान्वित है. सभी चयनित छात्र एनटीटीएफ के फाइनल ईयर के विभिन्न डिपार्मेंट के हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workers-college-at-least-15-patients-die-every-day-waiting-for-organs/">जमशेदपुर

वर्कर्स कॉलेज : अंगों के इंतजार में हर दिन हो जाती है 15 मरीजों की मौत
चयनित छात्रों में डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से हर्ष राज, राजकुमार कश्यप को प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट के तहत चुना गया है. वहीं डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से सुब्रता प्रधान, पूजा भालोटिया, डेजी को भी प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट के तहत सिलेक्ट किया गया है. डिजाइन डिपार्टमेंट के लिए डिप्लोमा इन टूल एंड डाई इंजीनियरिंग से सुप्रिया एवं सानिया शर्मा का चयन हुआ है. जयप्रकाश, अंकित कुमार आयुष, सौरव दास, अमन कुमार का टूलिंग डिपार्मेंट में चयन हुआ है. सभी छात्रों को कंपनी को तीन लाख रुपये सालाना के पैकेज पर लॉक किया गया है. संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन एवं सभी प्रशिक्षकों ने चयनित छात्रों के परिश्रम एवं सफलता की सरहना की है. प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान की प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला महतो ने सहयोग किया. संस्थान के रमेश राय, हीरेश, मंजर, दीपक ओझा, दीपक सरकार, शर्मिष्ठा समेत सभी प्रशिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही