Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में नए छात्रों का स्वागत, 260 छात्रों का 15 दिवसीय परीक्षण सत्र शुरू

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में नए बैच के छात्रों का संस्थान के सभागार में अभिनंदन किया गया. कुल 260 छात्रों के इस बैच का आज से 15 दिनों का विशेष परीक्षण सत्र आरंभ हो गया. इस बैच का स्वागत करते हुए संस्थान के प्रधानाचार्य प्रीता जॉन ने शहर के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान को चुनने की बधाई दी. उन्होंने बताया कि आज के इस युग में तकनीकी शिक्षा एक अनिवार्य विषय है और इसे पूरा करने में संस्थान पूर्णरूपेण सक्षम है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-weak-monsoon-humid-summer/">झारखंड

: कमजोर मानसून, सावन में भी उमस भरी गर्मी
दीपक सरकार और शिल्पा कुमारी गुप्ता ने छात्रों को संबोधित किया और प्रशिक्षण दिया. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई और फिर सभी शिक्षकों का परिचय कराया गया. इस पूरे सत्र के दौरान शारीरिक प्रशिक्षण-योग, समय प्रबंधन, विभिन्न रचनात्मकता, के साथ-साथ टीम बिल्डिंग,एवं मेमोरी तकनीकी से प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया| कार्यक्रम का समापन 29 जुलाई को होगा. संस्थान के उप प्राचार्य रमेश राय ने अनुशासन की प्रतिबध्दता से छात्रों को अवगत कराया. इस अवसर पर अनिल जावली, वरुण कुमार,पंकज गुप्ता, अजीत, हरीश कुमार, दीपक सरकार, नकुल, शिव प्रसाद, मनीष, प्रीति, मनीषा, बीरेंद्र आचार्य, समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही