Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान ने क्वालिटी सर्कल में जीता गोल्ड

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. दुर्गापुर के नेताजी भवन में 9 अक्तूबर को आयोजित कन्वेंशन क्वालिटी सर्कल कंपटीशन (सीक्यूसीसी) मे संस्थान की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया. सीक्यूसीसी में कुल 86 टीमों ने भाग लिया था. इसमें एनटीटीएफ की टीम "कयनोसुरे क्रू" को केस स्टडी प्रेजेंटेशन के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है. एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान की ओर से टीम लीडर आदित्य कुमार मिश्रा, डिप्टी लीडर लोकनाथ महतो, रिकॉर्ड कीपर अमन कुमार, टाइम कीपर, अनीश कुमार ने को-ऑर्डिनइतर लक्ष्मण सोरेन एवं फैसिलिटेटर दीपक कुमार ओझा के नेतृत्व में प्रोजेक्ट "ग्रेड स्कालर" प्रस्तुत किया और स्वर्ण पदक जीत कर संस्थान को गौरवान्वित किया है. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-students-should-contribute-to-the-development-of-jharkhand-governor/">XLRI

: झारखंड के विकास में योगदान करें छात्र : राज्यपाल
प्रतियोगिता के विषय के अनुरूप विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये. उन्होंने यह बताया कि औद्योगिक इकाइयों में इसे किस तरह से प्रयोग में लाया जा सकता है और यह किस तरह से यह लाभप्रद है. अद्भुत वाक्पटुता, समय प्रबंधन और विषय के प्रति गंभीरता के बलबूते टीम ने यह पुरस्कार अपने नाम किया. प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के जाने माने क्वालिटी को-ऑर्डिनेटर्स शामिल थे. टीम को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया. टीम के लौटने पर संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन, रमेश राय, वरुण कुमार, दीपक सरकार, मंज़र, मिथिला महतो एवं अन्य ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही