Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एनटीटीएफ ने क्वालिटी सर्कल कंपटीशन में जीता स्वर्ण पदक

Advertisement
Advertisement
Dharmendra Kumar Jamshedpur : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की है. 9 अक्टूबर को दुर्गापुर के नेताजी भवन में आयोजित कन्वेंशन क्वालिटी सर्कल कंपटीशन( सीक्यूसीसी) में संस्थान की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया. कन्वेंशन क्वालिटी सर्कल कंपटीशन में कुल 86 प्रतिभागियों की ग्रुप ने भाग लिया था. जिसमें एनटीटीएफ की टीम "कयनोसुरे क्रू" को केस स्टडी प्रेजेंटेशन के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किया गया. जिसमें एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान की ओर से टीम लीडर आदित्य कुमार मिश्रा, डिप्टी लीडर लोकनाथ महतो, रिकॉर्ड कीपर अमन कुमार एवं टाइम कीपर,अनीश कुमार ने को-ऑर्डिनेटर,लक्ष्मण सोरेन एवं फैसिलिटेटर दीपक कुमार ओझा के नेतृत्व में प्रोजेक्ट "ग्रेड स्कॉलर" प्रस्तुत कर स्वर्ण पदक जीत संस्थान को गौरवान्वित किया. प्रतियोगिता का विषय के अनुरूप विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया. एनटीटीएफ के छात्रों ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों में इसे किस तरह से प्रयोग में लाया जा सकता है और यह किस तरह लाभप्रद है. मौके पर निर्णायक की भूमिका औद्योगिक इकाईयों के जाने माने क्वालिटी को-ऑर्डिनेटर्स ने निभाई. टीम की इस जीत पर संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन ने छात्रों को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर रमेश राय, वरुण कुमार, दीपक सरकार, मंज़र, मिथिला महतो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-one-arrested-in-fake-case-registered-in-chidiya-op-jailed/">मनोहरपुर

: चिड़िया ओपी में दर्ज फर्जी कांड में एक गिरफ्तार, जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही