Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर जिला मुख्यालय में गुरुवार को मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस मौके पर अधिकारियों को लोकतंत्र की मजबूती हेतु मताधिकार का प्रयोग करने एवं मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई. इस दौरान वीडियो के जरिए सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. यहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला. यह कार्यक्रम विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी आयोजित हुआ. कई नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र भी सौंपा गया और उनसे मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-painting-competition-organized-in-asp-office-on-voters-day/">जमशेदपुर

: मतदाता दिवस पर एएसपी कार्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

जिम्मेदार मतदाता होने का फर्ज निभाने की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने सभी को मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने नए मतदाताओं से आग्रह किया कि सभी एक जिम्मेदार मतदाता होने का फर्ज अदा करें और कहीं भी कोई अगर दिक्कत हो 1950 वोटर हेल्पलाइन और विभिन्न तरह के ऐप्स बनाए गए हैं उसका उपयोग आप कर सकते हैं. कार्यक्रम में सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, एईआरओ, ईआरओ समेत अन्य सरकारी कर्मचारी मौजूद थे. इसके उपरांत एसएसपी किशोर कौशल ने भी जिला मुख्यालय में मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारी और जवानों को मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई. इसके साथ ही बढ़ चढ़कर मतदान में शामिल होने का आह्वान किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही