Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शिक्षकों के लिए विद्यालय में शाम 4 बजे तक रहने की बाध्यता खत्म, दोपहर 3 बजे तक ही रहेंगे

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर समेत राज्य भर के प्राथमिक विद्यालयों में दोपहर 3 बजे के बाद कोई भी शिक्षक नहीं रुकेगा. ऐसा राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल का आश्वस्त किया है. साथ ही विभाग में उपस्थित राज्य भर के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) और जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) को अपने इस निर्देश से अवगत करा दिया है. शिक्षा सचिव ने राज्य भर में बीएलओ का कार्य कर रहे शिक्षकों को भी इससे अलग करने की बात कही है. हालांकि अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. यह जानकारी झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी है. इसे भी पढ़ें : नर्सिंग">https://lagatar.in/council-will-not-have-to-go-for-nursing-registration-online-arrangement-from-february/">नर्सिंग

 रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं लगाना होगा काउंसिल का चक्कर, फरवरी से ऑनलाइन व्यवस्था

स्कुल से 3 बजे ही निकलने का निर्देश

दरअसल, संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव से मिला. इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने शिक्षा सचिव को एक पत्र सौंपा. पत्र के माध्यम से शिक्षा सचिव को कहा गया कि शिक्षकों को सुबह 8:45 से शाम 4 बजे तक विद्यालय में रहने को कहा गया है, जो उनके लिए बड़ा ही कष्टकर है. पत्र में यह भी कहा गया है कि जमशेदपुर समेत राज्य के कई जिलों में शिक्षकों को बीएलओ कार्य में लगाया गया है, जो बिल्कुल गलत है. क्योंकि विभागीय स्तर से यह आदेश दिया गया था कि 5 जनवरी 2023 के बाद शिक्षकों से बीएलओ का कार्य नहीं लिया जाएगा. संघ की ओर से बताया गया है कि शिक्षा सचिव ने प्रतिनिधिमंडल आश्वस्त किया है कि कोई भी शिक्षक 4 बजे विद्यालय से प्रस्थान न करके 3 बजे ही निकल जायें. यदि किसी को कोई कार्य हो तो वह स्कुल में रुक कर उसे कर सकते हैं. लेकिन 4 बजे तक रहना विद्यालय में शिक्षकों को आवश्यक नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-workers-union-high-school-illuminated-by-solar-energy/">जमशेदपुर

: सौर उर्जा से रौशन हुआ टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय

बीएलओ का कार्य कर रहे शिक्षकों को कार्य से अलग होने का निर्देश

इस प्रकार सचिव ने प्रतिनिधियों के समक्ष सभी जिलों के डीईओ एवं डीएसई को 3 बजे तक ही शिक्षकों को विद्यालय में रहने संबंधी आदेश से अवगत कराया. यह निर्देश दिया कि किसी भी शिक्षक को 3 बजे के बाद रुकने के लिए बाध्य नहीं किया जायेगा. सचिव ने यह भी कहा कि जिन जिलों में शिक्षक बीएलओ का कार्य कर रहे हैं वह अपने सभी कागजात को एईआरओ को तुरंत समर्पित कर दें और कार्य से अलग हो जाएं. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल अध्यक्ष ने किया. इसमें संघ के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जमशेदपुर अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार कर्ण, रामाकांत शुक्ला और संतोष कुमार शर्मा शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही