Jamshedpur (Sunil Pandey) : आजसू पार्टी जिला समिति की ओर से एक मांग पत्र शुक्रवार को जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को सौंपा गया. जिसमें बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर नक्शा विचलन करने वाले भवन के मालिकों पर करवाई के साथ-साथ इसके लिए जवाबदेह निकाय के पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की गई. जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि बगैर अधिकारियों की संलिप्तता के नक्शा का विचलन नहीं हो सकता है. इसलिए जवाबदेह अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पीएंडएम मॉल पार्किंग एरिया में दुकानें संचालित हो रही हैं. इसकी जांच कर प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की जाय. उन्होंने शहर में उत्पन्न होने वाली पार्किंग की समस्या की ओर भी विशेष पदाधिकारी का ध्यान दिलाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-447-anganwadi-centers-in-the-district-do-not-have-their-own-buildings-they-are-operating-in-rented-buildings/">जमशेदपुर
: जिले के 447 आंगनबाड़ी केंद्र का नहीं है अपना भवन, भाड़े के भवन में हो रहा है संचालन
शादी : चांडिल में प्रकृति संरक्षण का संदेश देने के लिए बैलगाड़ी से निकाली बारात [wpse_comments_template]
: जिले के 447 आंगनबाड़ी केंद्र का नहीं है अपना भवन, भाड़े के भवन में हो रहा है संचालन
कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम
कन्हैया सिंह ने कहा कि जमशेदपुर अक्षेस भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. जिस पदाधिकारी के कार्यकाल में नक्शा विचलन किया गया है या बिल्ल्डिग बायलॉज का उलंघन हुआ है उस पदाधिकारी पर भी कारवाई करना सुनिश्चित की जाय. उन्होंने कहा कि एक हफ्ते में अगर ठोस कारवाई नही होती है तो आजसू पार्टी चरण बद्ध आंदोलन करेगी. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, संतोष सिंह, चंद्रेश्वर पांडेय,मनोज सिंह यादव, संतोष सिंह, अरूप मल्लिक, प्रवीन प्रसाद, मनोज मुखी, राहुल प्रसाद, समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : अनोखी">https://lagatar.in/chandil-procession-taken-out-of-bullock-cart-to-give-the-message-of-nature-conservation/">अनोखीशादी : चांडिल में प्रकृति संरक्षण का संदेश देने के लिए बैलगाड़ी से निकाली बारात [wpse_comments_template]
Leave a Comment